बेमेतरा 24 जनवरी 2023 : जिला मुख्यालय बेमेतरा में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन जिले के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान बेमेतरा में किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। प्रातः 09:00 बजे से 09:05 तक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का गायन किया जायेगा, उसके बाद पुलिस एवं नगर सेना द्वारा सलामी दी जायेगी।
संसदीय सचिव द्वारा 9:15 से 09:35 तक मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन एवं उद्बोधन किया जायेगा। तत्पश्चात विभागीय चलित झांकी का प्रदर्शन एवं जिले के उत्कृष्ट अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जायेगा।