भारत जोड़ो यात्रा: आज 70वां दिन, राहुल गांधी ने वाशीम से यात्रा की शुरुआत की…

0
363

महाराष्ट्र: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 70वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वाशीम से यात्रा की शुरुआत की है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अब महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। यहां राहुल को को अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट का साथ मिलने जा रहा है। पायलट आज महाराष्ट्र में यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में महसूस किया जाएगा।

मंगलवार को यहां मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद राजनीति से परे अलग है। यह राजनीतिक चोरों के खिलाफ राजनीतिक लोगों की यात्रा है।

आगे उन्होंने कहा कि यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव, यदि कोई है, तो 2024 के चुनावों में महसूस किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 नवंबर को यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी रैली में मुख्य अतिथि होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here