CM साय से भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

0
178
CM साय से भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 16 दिसम्बर 2023 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात की।

संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और क़ृषि के देवता बलराम जी का छायाचित्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री तुलाराम, प्रदेश महामंत्री नवीन शेष, कोषाध्यक्ष गजानंन दिग्रसकर, दुर्गा पाल, देवप्रसाद तिवारी, माधो सिंग, किशोर सिंग बघेल, लक्ष्मण चंद्रा, राजू सिंह, लोकेंद्र बंछोर और विष्णु वर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here