बस्तर में बड़ा हादसा : छुई खदान धंसने से 5 महिलाओं समेत 6 की मौत

Must Read

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित एक छुई खदान धंसने से वहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। दो घायलों में एक 14 साल की लड़की भी शामिल है। दोनों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है।

मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक मलबा हटाकर सर्चिंग अभियान चलाया। मलबा हटाने के बाद वहां कोई और लोगों के नहीं दबे होने की पुष्टि होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके से रवाना हो चुकी है।

दीपक कुमार बसु, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ने पत्रकारों एवं मीडिया को संबोधित किया

जानकारी के मुताबिक खदान मालगांव में स्थित है। इस खदान में अवैध उत्खनन का काम चल रहा था। गांव के कुछ लोग खदान के नीच उतरकर मिट्टी निकाल रहे तभी अचानक जमीन धंस गई। वहां नीचे मौजूद लोग दब गए। पास में ही खड़े अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी फौरन प्रशासन को दी। मौके पर NDRF और SDRF की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

मलबे में दबे लोगों को निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टर्स के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है।खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका पर टीम ने काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

दीपक कुमार बसु ने दिया छत्तीसगढ़ में कार्यों का ब्यौरा..बोले-रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर में विमानों के लिए 3 विमानन ईंधन स्टेशन

दरअसल, मालगांव में जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर ग्रामीणों ने मुरुम खोद कर करीब 10 फीट लंबी सुरंग बना दी थी। अंदर से रोज छुई मिट्टी निकालते थे। शुक्रवार की दोपहर भी गांव वाले मिट्टी निकाल रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। जिससे अंदर मौजूद ग्रामीण फंस गए और उनकी मौत हो गई।

मालगांव में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से छुई मिट्टी निकालने उत्खनन जारी था। इलाके के लोग रोजाना यहां से मिट्टी निकालकर अपने घरेलू काम के लिए लेते थे। ऐसा बताया जा रहा है कि, इस जगह पर करीब सालभर से छुई मिट्टी निकालने का काम जारी था। इसकी जानकारी प्रशासन को भी नहीं थी। इस हादसे के बाद ग्रामीणों को खनन करने के लिए मना कर दिया गया है।

उत्सव के दौरान पागल हुआ हाथी…गुस्से में पलट दी कार…दो लोग घायल

हादसे में घायल हुई एक महिला समेत 14 साल की लड़की को मालगांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य में केंद्र लाया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, दोनों को मामूली चोट ही आई है। फिलहाल दोनों काफी घबराई हुई हैं। बात करने की स्थित में नहीं हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मालगांव छुई खदान में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने 6 ग्रामीणों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। CM ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी घायलों के बेहतर उपचार के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles