बिहार में बड़ा हादसा : सोनपुर मेले में झूला टूटकर हाईटेंशन तार पर गिरा..आधा दर्जन घायल

Must Read

सोनपुर : बिहार के विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झूला टूटने से उस पर सवार 6 लोग जमीन पर गिर गए। इस हादसे में पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे पटना रेफर किया गया है। पांच लोगों का सोनपुर में इलाज चल रहा है।

PM Narendra Modi: चिरंजीवी के समृद्ध काम व अच्छे स्वभाव ने उन्हें फिल्म प्रेमियों का प्रिय बनाया

संडे की वजह से मेले में काफी भीड़ जुटी थी। लोगों के मुताबिक झूला सेक्टर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। मेले में लगे सबसे बड़े झूले का व्हील सेट टूट गया। उसके टूटने से 6 लोग नीचे आ गिरे। आनन-फानन में झूला रोका गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इसमें से चार घायलों को वहीं भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे अमन खान को पटना रेफर किया गया है।

Gujarat Election: हार्दिक पटेल को वीरमगाम सीट से जीत आसान नहीं होगी…

झूला टूटने की आवाज सुनकर झूला सेक्टर में हड़कंप मच गई। लाेग दौड़कर मौके पर पहुंचे। किसी तरह से झूले को रोका गया। पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रुख़सार खानम (31 वर्ष) पति मो.शहजाद, गिरीश कुमार (55 वर्ष) पिता सुरेश प्रसाद, अमन खान (19 वर्ष) पिता अली ईमाम, अमन खान (18 वर्ष) पिता वाहिद खान, रत्नेश कुमार(18 वर्ष) पिता हरे राम सिंह और राम विनोद प्रसाद राय( 60 वर्ष) पिता राजदेव राय हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles