मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा : इंदौर में मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से पांच लोगों की मौत

Must Read

इंदौर : मध्यप्रदेश में रामनवमी के दिन दर्दनाक हादसा… इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। बावड़ी की छत धंसने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष है। 40 फीट गहरी बावड़ी में करीब 25 लोग गिर गए थे। पुलिस ने रस्सियों से 18 लोगों को बाहर निकाल लिया। इनमें दो बच्चियां और सात महिलाएं हैं। डेढ़ और 11 साल के बच्चे सहित कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है।

यह भी पढ़ें :-Mumbai: नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व पत्नी, उनके दो बच्चों को अदालत में पेश होने का निर्देश

वहीँ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

12402/120

spot_img
spot_img

More Articles