बड़ा हादसा : नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली,13 तैरकर बाहर निकले

0
315
बड़ा हादसा : नदी में गिरी किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली,13 तैरकर बाहर निकले

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक बड़े हादसे की जानकरी सामने आई है। यहां 40 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी पुल पर अनियंत्रित होकर 35 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें : दुष्कर्म के आरोप में दो बीएसएफ कर्मी गिरफ्तार, जांच के दिए गए आदेश

ट्रैक्टर पर बैठे 7 लोग बच गए। जबकि 20 लोग डूब गए हैं। वहीं नदी से 13 लोग तैरकर बाहर निकल आए। किसान पाली निजामपुर पुलिया मंडी से खीरा बेचकर वापस लौट रहे थे।

गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर आसपास के गांव की भीड़ जुट गई। ट्राली अभी नहीं मिली है। सभी किसान वेगराजपुर के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here