प्रदेश सचिव अशीष सोनी की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही, भ्रष्ट रेंजर मृत्युंजय शर्मा हुए निलंबित, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने की कार्यवाही..

0
264
प्रदेश सचिव अशीष सोनी की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही, भ्रष्ट रेंजर मृत्युंजय शर्मा हुए निलंबित, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने की कार्यवाही..

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अशीष सोनी की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने भ्रष्ट रेंजर मृत्युंजय शर्मा को निलंबित कर दिया है।

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अशीष सोनी ने बुधवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक रायपुर को कटघोरा वनमण्डल अंतर्गत ग्रीन इंडिया मिशन योजना में हुए 1 करोड़ 38 लाख रूपए के घोटाले के संबंध मे कड़ी कार्यवाही मांग की गई थी। जिस पर आज कार्यवाही करते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने भ्रष्ट रेंजर मृत्युंजय शर्मा को निलंबित कर दिया है।

प्रदेश सचिव अशीष सोनी की शिकायत पर बड़ी कार्यवाही, भ्रष्ट रेंजर मृत्युंजय शर्मा हुए निलंबित, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला ने की कार्यवाही..

इस मामले में हुई थी शिक़ायत..

ग्रीन इंडिया मिशन के तहत पाली वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्रीन इंडिया मिशन योजना में रेंजर मृत्युंजय शर्मा द्वारा करीब 1 करोड़ 38 लाख का घोटाला किया गया था। तत्कालीन सचिव ग्रीन इंडिया मिशन परिक्षेत्र पाली रेंजर मृत्युंजय शर्मा के द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य कराए जाने के साथ ही कार्य किए बगैर ही राशि आहरित किया गया। उस समय शर्मा पाली के डिप्टी रेंजर थे और वर्तमान में चैतमा के रेंजर हैं।

इस तरह ग्रीन इंडिया मिशन परिक्षेत्र पाली, वनमंडल कटघोरा के 7 ग्रीन इंडिया मिशन वन प्रबंधन समितियों को आबंटित कक्ष क्रमांकों में कराए गए कार्य के लिए भारित राशि रुपए 4 करोड़ 51 लाख 40 हजार 54 रुपए में से राशि 1 करोड़ 38 लाख 14 हजार 503 रुपए अमान्य करने योग्य है। जिसकी जांच में पाया गया कि 4 करोड़ 51 लाख 40 हजार 54 रुपये के बताए गए कार्य में मौके पर 2 करोड़ 63 लाख 8 हजार 857 रुपये का कार्य भौतिक सत्यापित पाया गया। इस तरह 1 करोड़ 38 लाख से अधिक राशि का भुगतान कराए गए कार्य के एवज में ले लिया गया।

भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : आशीष सोनी

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष सोनी ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासन में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है आज इसी क्रम में मेरे द्वारा की गई शिकायत पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बड़ी कार्यवाही करते हुए रेंजर मृत्युंजय शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । आशीष सोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की हमारे भूपेश बघेल के राज्य में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से बड़ी कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here