BIG BREAKING : महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत,मचा हड़कंप

Must Read

BIG BREAKING :  दरअसल महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 9 लोगों ने मौत को गले लगाते हुए सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को बरामद कर लिया है। साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

दरअसल प्राप्त जानकरी के अनुसार यह दर्दनाक घटना सोमवार दोपहर सांगली के मिराज तालुका के म्हैसाल से सामने आई है। जहां रहने वाले एक डॉक्टर के परिवार ने यह सामूहिक सुसाइड किया है। डॉक्टर दंपत्ति के एक घर में 6 शव तो दूसरे घर में तीन लाशें मिली हैं। हालांकि अभी तक मौत के कारणों के बारे में कोई पुख्ता खुलासा नहीं है। लेकिन पड़ोसियों ने इस घटना के पीछे की वजह आर्थिक बदहाली बताई है।

BIG BREAKING :

इस पूरे मामले में पड़ोंसियों का कहना है कि परिवार की काफी दिनों से आर्थिक हालत ठीक नहीं थे। वह कर्ज के चलते परेशान थे। ना तो किसी से मिलते थे और ना ही किसी से कोई बात करते थे। इतना ही नहीं कुछ दिन से परिवार के लोगों ने घर से निकलना ही बंद कर दिया था। सोमवार सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दरवाजा खोला तो जमीन पर शव पड़े हुए थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles