Big Breaking : केजरीवाल सरकार ने जीता विश्वासमत, सपोर्ट में मिले 58 वोट

0
298
Big Breaking : केजरीवाल सरकार ने जीता विश्वासमत, सपोर्ट में मिले 58 वोट

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से राजनीती जगत की बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पेश होने के तीन दिन बाद गुरुवार को केजरीवाल सरकार ने विश्वासमत जीत लिया है। वहीँ सरकार के सपोर्ट में 58 वोट पड़े हैं, जबकि भाजपा ने वोटिंग से वॉकआउट कर दिया। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में AAP के 62 और भाजपा के 8 विधायक हैं।

जहां गुरुवार को सदन शुरू होते ही भाजपा विधायक शराब घोटाले की चर्चा को लेकर हंगामा करने लगे, जिसके बाद डिप्टी स्पीकर राखी बिरला ने भाजपा के 2 विधायकों को मार्शल आउट कर दिया। विधायकों के मार्शल आउट के बाद दिल्ली असेंबली में नेता प्रतिपक्ष रामवीर विधूड़ी ने कहा कि 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला है और हमारे विधायकों को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here