BIG BREAKING : मध्यान भोजन बनाने वाली महिलाओं से भरी पिकअप गाड़ी पलटी, दर्जनों महिलाएं हुई घायल, तीन की हालत गम्भीर

Must Read
बालोद। कोतवाली थाना बालोद क्षेत्रांगत पीपरछेडी़ और निपानी के बीच महिलाओं से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दर्जनों महिलाओं के घायल होने की खबर आ रही है।
दरअसल बालोद जिला मुख्यालय में स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर द्वारा हड़ताल किया जा रहा है। इसी हड़ताल को आज खत्म कर वापस निपानी की ओर पिकअप में सवार होकर दर्जनों महिलाएं अपने घर की ओर रुख कर रही थी। इसी बीच पीपरछेडी़ और निपानी के बीच अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलट गई।
गाड़ी पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई तो वही गाड़ी में सवार दर्जनों महिलाएं घायल हो गई जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाने की टीम मौके पर पहुंची तो वहीं आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी।
जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और सभी महिलाओं को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles