Big Breaking : सियादेवी जलप्रपात में लगाई छलांग तो पुलिस सीधे करेगी कार्रवाई

0
182
Big Breaking : सियादेवी जलप्रपात में लगाई छलांग तो पुलिस सीधे करेगी कार्रवाई

ढालेंद्र कुमार साहू

बालोद जिले के पर्यटन स्थलों में मस्ती करना पर्यटकों को भारी पड़ सकता है। क्लिपर 28 में खबर प्रकाशन के बाद यहां पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खासकर सियादेवी जलप्रापत से छलांग लगाते दिखाई दिए तो सीधे पुलिस कार्रवाई करेगी।

बालोद : जिले के पर्यटन स्थलों में मस्ती करना पर्यटकों को भारी पड़ सकता है। क्लिपर 28 में खबर प्रकाशन के बाद यहां पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खासकर सियादेवी जलप्रापत से छलांग लगाते दिखाई दिए तो सीधे पुलिस कार्रवाई करेगी। बीते दिनों सियादेवी जलप्रपात से पर्यटकों का छलांग लगाते वीडियो सामने आया था। इसके बाद यहां पुलिस सुरक्षा लगा दी गई है। वहीं झरना के अंदर जाने वाला मार्ग भी पुलिस ने बंद कर दिया है। साथ ही पर्यटकों को भी चेतावनी दी जा रही है।

बीते दिनों सियादेवी जलप्रपात से पर्यटकों का छलांग लगाते वीडियो सामने आया था। इसके बाद यहां पुलिस सुरक्षा लगा दी गई है। वहीं झरना के अंदर जाने वाला मार्ग भी पुलिस ने बंद कर दिया है। साथ ही पर्यटकों को भी चेतावनी दी जा रही है।

जलप्रपात व जलाशय लबालब भरे

अच्छी बारिश होने से सियादेवी जल प्रपात पूरे शबाब पर है। वहीं सभी जलाशय लबालब भरे हुए हैं। पर्यटक इनकी खबसूरती को देखने बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पर्यटक लापरवाही बरतते भी दिखाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here