Big Breaking : हवाई अड्डे से दो अफ्रीकी नागरिक तीन किलो कोकीन के साथ गिरफ्तार

Must Read

मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 करोड़ रुपये की कीमत का 2.8 किलो कोकीन बरामद किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया, एनसीबी की मुंबई जोनल यूनिट ने रविवार को हवाई अड्डे पर जाल बिछाया और दक्षिण अफ्रीकी महिला को पकड़ा। महिला अदीस अबाबा (इथियोपिया) से आई थी।

देश के बड़े होटलों में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए जाएंगे छत्तीसगढ़ आईएचएम के छात्र

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान टीम ने अलग-अल आकार के आठ पैकैट्स मेमं 2.8 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया, जिसे दो जोड़ी जूतों और पर्सों में बनाए गए छेदों में छुपाकर रखा गया था। इसकी कीमत बीस करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर मिरांडा एस नाम की महिला ने खुलासा किया कि उसे अंधेरी पश्चिम उपनगर के एक होटल में एक व्यक्ति को खेप पहुंचानी थी।

इसके बाद एनसीबी की टीम तुरंत होटल पहुंची और निगरानी बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा, कुछ समय बाद ही एक नाइजीरियाई नागरिक आई और इलाके में इंतजार करने लगी। उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं।

Indore: राहुल गांधी को बम से उडाने की धमकी देने वाले व्यक्ति की हुई पहचान, तलाश जारी…

अधिकारी ने कहा, उस महिला की पहचान एच. मुसा के रूप में हुई है, जिसने इस खेप को मुंबई में हासिल करना था। उन्होंने कहा, एनसीबी की टीम को आपत्तिजनकर डेटा के साथ पुष्टि करने वाले मिले हैं, जो उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर सिंडिकेट से जोड़ते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि कोकीन को दक्षिण अफ्रीका से मंगाया गया था। इस खेप की जब्ती एक बड़ी उपबल्धि है, क्योंकि स्थानीय ड्रग तस्करी के सिंडिकेट मुंबई, गोवा व आसपास के इलाकों में आगामी त्योहारी सीजन में ड्रग्स की आपूर्ति करना चाहते हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles