BIG NEWS: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला…

0
200

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पॉवर स्टार के नाम से मशहूर सिंगर/अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पवन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काराकाट में 25 मई को होने वाली रैली से पहले की गई है। पवन सिंह भाजपा से बगावत करते हुए काराकाट से निर्दलीय नामांकन किया है। वह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को कड़ी टक्कर भी दे रहे हैं। उपेंद्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष हैं।

सम्राट चौधरी के निर्देश पर कार्रवाई

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर की गई है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविन्द शर्मा की तरफ से जारी किया है। जिसमें लिखा गया कि लोकसभा चुनाव में आप (पवन सिंह) एनडीए के ऑफिशियल उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। पार्टी अनुशासन के विरुद्ध काम किया है। ऐसे में दल विरोधी इस काम के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here