BIG NEWS: भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, मुख्यमंत्री ने कहा- पार्टी का पुनर्गठन करेंगे…

0
296

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। दूसरी ओर भाजपा कड़ी हार का सामना कर रही है। रुझानों में बुरी हार की ओर बढ़ रही भाजपा के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी संकेत दिए कि पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उन्होंने मीडिया के सामने बयान में कहा कि वे नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कहां चूक हुई, इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे पार्टी का पुनर्गठन करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो गई है। यहां कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। एक तरफ कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है और दिल्ली से कर्नाटक में पार्टी के दफ्तरों में ढोल नगाड़ों के साथ होली और दिवाली मनाई जा रही है। दूसरी ओर भाजपा कैंप में खामोशी छाई हुई है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी मीडिया के सामने पार्टी की हार स्वीकार कर ली है।

बोम्मई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। कहां चूक हुई, हम उन कारणों की समीक्षा करेंगे। जरूरत पड़ी तो पार्टी का पुनर्गठन भी किया जाएगा। बसवराज ने आगे कहा, हम आगे बढ़ेंगे और, मजबूती से वापसी करेंगे। अभी लोकसभा चुनाव होने हैं, वहां हम वापसी करेंगे। पार्टी संगठन को दोबारा खड़ा किया जाएगा।

उधर, कर्नाटक चुनाव के परिणामों पर जश्न में डूबी कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह पीएम मोदी की हार है। कांग्रेस अध्यक्ष जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव का परिणाम अंतिम रूप ले रहा है, वैसे-वैसे स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस जीत गई है और प्रधानमंत्री हार गए हैं। बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान को पीएम और राज्य को उनका ‘आशीर्वाद’ मिलने को लेकर जनमत संग्रह बना लिया था। इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया गया है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here