BIG NEWS: श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

Must Read

BIG NEWS: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण दोपहर करीब 1:00 बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उनका इलाज शुरू होगा।
Explosion : तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

BIG NEWS: डॉक्टरों की देखरेख


महंत नृत्यगोपाल पिछले करीब दो वर्षों से डॉक्टरों की देखरेख में हैं। वह अगस्त 2020 में कृष्ण जन्माष्टमी के लिए मथुरा गए थे। वहीं पर कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद से वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं।उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल हो सके इसके लिए छोटी छावनी मंदिर पर उनके आवास में ही आईसीयू रूम भी बना दिया गया हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

12402/120

spot_img
spot_img

More Articles