BIG NEWS: लंदन से लौटकर आज संसद जाएंगे राहुल गांधी, जमकर हो सकता है हंगामा

0
286

नई दिल्ली: लंदन से लौटने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद में भी वापसी होने जा रही है। खबर है कि गुरुवार को वह सदन पहुंचेंगे। संभावनाएं हैं कि इस दौरान वह पत्रकारों से लंदन में दिए भाषण पर हुए विवाद पर भी बात कर सकते हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक सत्र में कांग्रेस सांसद ने भारत में लोकतंत्र पर हमले की बात कही थी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि सभी संस्थाओं पर कब्जा हो चुका है।

इधर, बजट सत्र के दूसरे चरण में राहुल के बयान पर जमकर हंगामा हो रहा है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी राहुल से माफी की मांग कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था, ‘आज, देश का हर नागरिक भारतीय संसद के लिए माफी की मांग कर रहा है…।’ संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस सांसद के लंदन में दिए भाषण पर विवाद हुआ। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल पर संसद का अपमान करने के आरोप लगाए हैं।

भाजपा के आरोपों के बीच कांग्रेस पार्टी राहुल के बचाव में उतर आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘माफी की मांग कर रहे लोगों से मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं। पीएम मोदी 5-6 देशों में गए और देश के लोगों के शर्मिंदा किया और कहा कि भारत में पैदा होना पाप है। अभिव्यक्ति और बोलने की आजादी को कमजोर किया गया है। सच बोलने वालों को जेल भेजा जा रहा है। अगर यह लोकतंत्र का अंत नहीं तो क्या है?’

बुधवार को संसद में अडानी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट का मुद्दा भी गर्माया रहा। इस मामले को लेकर विपक्षी दल प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पर भी पैदल मार्च कर पहुंचे थे। वह इस मामले में जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अब सभी की नजरें ताजा विवाद को लेकर राहुल की प्रतिक्रिया पर होंगी। वह 28 फरवरी को लंदन के लिए रवाना हुए थे। कहा जा रहा था कि उनका दौरा एक सप्ताह का हो सकता है, लेकिन वह इससे ज्यादा समय तक विदेश में रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here