BIG NEWS: सिद्धारमैया मुख्यमंत्री के रूप में, शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली…

0
293

कर्नाटक: आज कर्नाटक राज्य पर पूरे देश की निगाहे हैं। सिद्धारमैया ने सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान मंच पर कांग्रेस ने विपक्षी नेताओं के साथ एकजुटता दिखाने की कोशिश की। नीतीश और शरद पवार समेत कई नेता पहुंचे। सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

डीके शिवकुमार सहित मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक और सात अन्य लोग मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल हुए। प्रियांक के अलावा डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here