रणवीर सिंह आज अपना 37 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। रणवीर सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और उनके पास धन दौलत की भी कोई कमी नहीं है।
रणवीर सिंह हमेशा से ही अपने हर किरदार की छाप दर्शकों के दिलों में छोड़ने में कामयाब रहे हैं और इसी वजह से दर्शकों ने बेहद प्यार करते हैं। आज रणवीर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आइए उनके कुछ खास किरदारों के बारे में जाने जिन्हें अदा कर रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया।
बिट्टू शर्मा
रणवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और इसमें उन्होंने बिट्टू शर्मा नाम के एक लड़के की भूमिका निभाई थी। रणवीर सिंह ने अपने इस किरदार से दर्शकों के दिलों में एक अहम जगह बना ली थी और दर्शकों ने भी बिट्टू के किरदार को खूब पसंद किया था।
अलाउद्दीन खिलजी
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने कुख्यात अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की थी। इस किरदार को निभाने के बाद से रणवीर सिंह की लोकप्रियता में चार चांद लग गए थे।
कपिल देव
टीम इंडिया के कैप्टन और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक 83 में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था और इस फिल्म में कपिल देव की जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतकर भारत को वर्ल्ड कप दिलाने का पूरा संघर्ष दिखाया है। Also Read : आखिर दीपिका पादुकोण क्यू नही देना चाहती पति रणवीर सिंह के बच्चे को जन्म
बाजीराव
संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह ने कुख्यात बाजीराव का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में एक अहम जगह बनाई थी।