श्रद्धांजलि देने नारायणपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

Must Read

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नारायणपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय सागर साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके परिवार के साथ पूरी भाजपा खड़ी है। उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे साथी सागर साहू जो हमारे जिला उपाध्यक्ष थे, उनकी नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी है। एक साथी के बिछड़ने का गम हमको है, हम सब गमगीन हैं। उन्होंने कहा कि मुझे कल रात पता चला कि हमारे साथी की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जब मैं जगदलपुर आ रहा था, तब मैंने कहा कि मैं जरूर जाऊंगा और अपने साथी को अंतिम विदाई देने नारायणपुर आऊंगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें :-मुंबई : भांडुप पश्चिम में दर्दनाक हादसा, घर गिरने से दो लोगों की मौत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस सरकार में नक्सली हमले लगातार बढ़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रहे हैं। एक महीने के अंदर हमारे 3 साथियों की हत्या नक्सलियों ने की है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सागर साहू ने पुलिस को आगाह किया था। लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता इस परिवार के साथ हैं और उनके परिवार की चिंता हम सभी करेंगे। जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन भाजपा हमेशा इस परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

स्व. सागर साहू प्रदेश में विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी यह वैचारिक लड़ाई हम लड़ेंगे और हमें पूरा विश्वास है कि प्रजातांत्रिक तरीके से इस वैचारिक लड़ाई में हम विजयी होंगे। ऐसी कायरता पूर्ण हरकत करने वालों को परास्त करेंगे। सरकार अपने ढंग से देखेगी और हम प्रजातांत्रिक ढंग से विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे।

नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि देने नारायणपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles