रायगढ़. रायगढ़ भाजपा में #MeToo का मामला सामने आया है। मामला अब तक पार्टी फोरम तक ही सीमित था, लेकिन अब यह थाने की दहलीज पर पहुंच गया है। शुक्रवार को एक महिला भाजपा कार्यकर्ता ने कोतवाली थाना पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने जिला अध्यक्ष पर भाजपा कार्यालय में आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
रायगढ़ भाजपा में पिछले कुछ दिनों से रुडमज्वव कांड को लेकर भूचाल मचा हुआ है। कई महिलाओं की राज्य स्तरीय शिकायत के बाद भाजपा शहर अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया था। अब भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के विरुद्ध थाने में शिकायत की गई है। पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने शुक्रवार को कोतवाली में लिखित शिकायत किया है। कोतवाली प्रभारी नंदलाल पैकरा ने आवेदन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत में रायगढ़ निवासी युवती ने बताया कि पार्टी के लिए काम करने के दौरान नेताओं से अच्छा परिचय हो गया था। कुछ समय पहले पिता के निधन के बाद घर की माली हालत खराब होने की बात महिला ने जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल से कहते हुए काम दिलवाने की गुहार लगाई थी।