मध्यप्रदेश : जमीन विवाद में खुनी संघर्ष, 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, पिछले 10 साल से चल रही थी रंजिश

Must Read

मुरैना : मध्यप्रदेश के शहर में आज सुबह बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर 6 लोगों की हत्या कर दी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-Chhattisgarh : नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया साहू समाज के धर्मशाला का भूमिपूजन

जानकारी के मुताबिक जमीन को ले कर पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। यह गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। दस साल पहले मृतकों के परिवार से कहल रहा था जमींन का विवाद।

वहीँ, फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

यह भी पढ़ें:-Chhattisgarh : वन विभाग में सहायक ग्रेड-3 के 19 पदों में नियुक्ति आदेश जारी

पुलिस के मुताबिक मिली विडियो में हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। कुछ लोग लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और फायरिंग कर देता है। उसके पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर किया। पुलिस ने गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आगे की कार्यवाही जारी है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles