बॉलीवुड अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा बेटी के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचीं

0
147
बॉलीवुड अभिनेत्री प्र‍ियंका चोपड़ा बेटी के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचीं

नई दिल्ली : भारत लौटने के बाद मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस एवं बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं। वहां उन्होंने परिवार संग राम लला के दर्शन किए। ये 2024 में पहली बार है जब प्रियंका भारत आई हैं। कुछ दिन पहले ही उनके पति निक जोनस भी मुंबई पहुंचे थे। अब ग्लोबल स्टार अपने परिवार के साथ राम लला के दर्शन को पहुंची हैं।

मुंबई आने के पश्चात् से अभी तक प्रियंका चोपड़ा को कई इवेंट्स में देखा जा चुका है। सबसे पहले उन्होंने अपने ज्वेलरी ब्रांड बुल्गारी के स्टोर का उद्घाटन किया था। मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में ये स्टोर खुला है। ये भारत का पहला बुल्गारी स्टोर है। फिर प्रियंका को ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट एवं श्लोका मेहता के साथ होली की पार्टी करते देखा गया। उनका पिंक साड़ी एवं करोड़ों की ज्वेलरी वाला लुक वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें :-Big News : लोकसभा चुनाव से पहले जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय

19 मार्च को प्रियंका चोपड़ा, अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तले बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म Women of My Billion की घोषणा की। इस सबके पश्चात् अब प्रियंका चोपड़ा राम लला से मिलने और उनके दर्शन करने पहुंची हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती दिखाई दिए। अभिनेत्री एवं उनके परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फोटोज में प्रियंका चोपड़ा को येलो सूट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपनी गोद में बेटी मालती को उठाया हुआ है। ऑरेंज ड्रेस में मालती मेरी बहुत क्यूट लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें :-निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से होगा त्वरित निराकरण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here