Breaking News: हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को मतदान, 8 दिसंबर को नतीजे…

0
281

दिल्ली: चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश में 12 नंवबर को चुनाव होगा. वहीं 8 दिसंबर को नतीजों का ऐलान होगा. चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें इसके लिए पिक एंड ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी. हालांकि यह सुविधा विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगी.

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांग या कोविड संक्रमित जो वोट देना चाहते हैं लेकिन पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं, आयोग ऐसे वोटरों के घर जाकर उन्हें मतदान करने की सुविधा देगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here