British PM Rishi Sunak पत्नी संग अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए…

0
240
British PM Rishi Sunak ने अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए...पत्नी भी साथ थीं

ब्रिटेन : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (PM Rishi Sunak ) अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ आज (10 सितंबर) दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने दोनों का स्वागत किया और फिर उन्हें मुख्य मंदिर में ले जाकर पूजा करवाई।

इसे भी पढ़ें :-Raipur : ड्यूटी के दौरान सड़क पर पड़ा मिला नोटों से भरा बैग पुलिस ने लौटाया…अफसर देंगे इनाम

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (PM Rishi Sunak ) और उनकी पत्नी 45 मिनट मंदिर में रहे। हालांकि उनके मंदिर दर्शन की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्य मंदिर के पीछे स्थित एक और मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी सुरक्षा को लेकर मंदिर के अंदर और बाहर कड़े इंतजाम किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here