CG Loksabha Election Results: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तगड़ा झटका, जानें ताजा रुझान

0
373

राजनांदगांव: रुझान के मुताबिक़ भूपेश बघेल को तगड़ा झटका लगा है। 9 हजार वोटों से संतोष पांडेय आगे है। बता दें कि : छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है।

इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

वहीं रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के बढ़त का दायरा बढ़ते जा रहा है। मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद बृजमोहन डेढ़ लाख से अधिक वोटोंं के साथ कांग्रेस के विकास उपाध्‍याय से करीब 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here