CG News : झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों के सम्मान में रखा गया 02 मिनट का मौन

Must Read

अरविन्द शर्मा

CG News : कोरबा 25 मई 2022 : झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर आज कलेक्टोरेट प्रांगण में अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीदों के सम्मान में 02 मिनट का मौन धारण किया। कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर द्वय अवध सिंह राणा और विजेन्द्र पाटले ने अधिकारी-कर्मचारियों को नक्सलवाद व हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़़ को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की शपथ दिलाई।

CG News : नक्सल हिंसा में शहीदों को श्रद्धांजलि 

सभी सेवको ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

CG News :

साथ ही राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं छत्तीसगढ़़ राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में संचालित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles