CG News : ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने रायपुर स्मार्ट सिटी के नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

0
281
CG News : ​​​​​​​मुख्यमंत्री ने रायपुर स्मार्ट सिटी के नवीन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

रायपुर (CG News) : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के सिटी कोतवाली स्थित स्मार्ट सिटी के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस भवन के रूफ टॉप से रायपुर शहर का नजारा देखा और कहा कि यहां से तो आधा रायपुर दिख रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर स्मार्ट सिटी के सर्वसुविधायुक्त भवन के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :-Maharashtra : महाराष्ट्र के बीड में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सिटी कोतवाली स्मार्ट पुलिस स्टेशन के साथ रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय का निर्माण 6 करोड़ रूपए की लागत से कराया गया है।

छह मंजिला सर्व सुविधायुक्त भवन का निर्माण कार्य एवं रात्रिकालीन भवन की सुंदरता में वृद्धि हेतु बाह्य लाइटिंग का कार्य एवं कार्यालयीन उपयोग हेतु फर्नीचर भी सम्मिलित है। भवन के चतुर्थ, पंचम एवं छठवें तल का उपयोग रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा कार्यालय के उपयोग हेतु किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here