CG News : राज्यपाल उइके से महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Must Read

CG News : राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में राष्ट्रीय महिला अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं के विभिन्न आजीविकामूलक कार्यों से जुड़े विषयों और समस्याओं पर राज्यपाल उइके के समक्ष अपनी बात रखी।

CG News : 

राज्यपाल उइके ने महिला प्रतिनिधिमण्डल को जागरूक व सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सब खूब मेहनत करती हैं।

इस मेहनत को जारी रखते हुए महिलाओं की सशक्त आवाज बने और उन्हें भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करिए। उन्होंने महिला सदस्यों द्वारा उल्लेखित विषयों पर हरसंभव सहयोग की बात कही।

CG News : 

इस अवसर पर शालिनी राजपूत, किरण बघेल, संध्या तिवारी, सोना वर्मा एवं संगीता तिवारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

12402/120

spot_img
spot_img

More Articles