CG News : AIIMS की महिला चिकित्सक से पिता के डॉक्टर दोस्त ने की अश्लील हरकत,गिरफ्तार

Must Read

CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में AIIMS अस्पताल में काम करने वाली एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उससे ये छेड़छाड़ उसके ही पिता के डॉक्टर दोस्त ने की है। आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी थी, जिसकी वजह से वह काफी दिन तक चुप थी। अब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार इस मामले में भिलाई में रहने वाली 28 साल महिला डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि वह रायपुर AIIMS में काम करती है। उसने आरोप लगाया कि उससे डॉ.पी.के रथ(61) ने छेड़छाड़ किया है। शिकायत में बताया गया कि डॉक्टर रथ उसके पिता का दोस्त है। इस वजह से उसका घर में आना जाना लगा रहता था।

CG News : घुमाने के बहाने ले गया

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर महीने में उसने एक कार खरीदी थी। उसी दौरान डॉक्टर रथ उसके घर आया था। तब डॉक्टर ने कहा था कि तुमने नई कार ली है। मुझे घुमाओ। जान पहचान होने के कारण पीड़िता उसे अपने साथ घुमाने ले गई थी। उसी दौरान डॉक्टर ने उससे छेड़छाड़ किया था। काफी विरोध करने पर पीड़िता वहां से घर आई थी।

वहीँ शिकायत में यह भी बताया गया कि इसके बाद डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा। इस वजह से वह डर गई थी। बाद में पीड़िता ने अपने घर में भी पूरे मामले के बार में बताया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने भी डॉक्टरों को समझाया था। इसके बावजूद वह नहीं मान रहा था। मौका मिलते ही छेड़छाड़ करता था। इस वजह से ही परेशान होकर पीड़िता ने कुछ दिन पहले मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर वर्तमान में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। वह भिलाई में तालपुरी इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसके बच्चे कहीं बाहर रहते हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles