CG News : मकान में लगी आग, बुजुर्ग महिला की जलने से मौत, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

Must Read

CG News : राजधानी रायपुर खमारडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक एक मकान में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। हादसा अशोका रत्न सोसायटी के सामने खमारडीह थाना क्षेत्र का घटना है..

CG News : 

जानकारी के मुताबिक, VIP रोड स्थित अशोका रत्न सोसायटी के सामने स्थित मकान में देर रात करीब 12.30 बजे आग लग गई। मकान से धुआं निकलते देख किसी ने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद खमारडीह थाना पुलिस के साथ ही तेलीबांधा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आग बढ़ चुकी थी। इस पर फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और आग पर काबू पाया। मृतक महिला काफी पढ़ी-लिखी थी, लेकिन मानसिक बीमार थी

CG News :

किचन में एक वृद्ध महिला का शव पड़ा था। उसकी शिनाख्त नीलम घोष (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीलम इस B-125 मकान में करीब 15 सालों से अकेले रहती थी। वह अक्सर देर रात स्ट्रीट डॉग और मवेशियों को खाना खिलाती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक महिला काफी पढ़ी-लिखी थी, लेकिन मानसिक बीमार जैसी रहती थी।

CG News : आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से हादसा हो सकता है,फ़िलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles