CG News ; एक ही घर पर मां और 2 बच्चों सहित फंदे पर लटकी हुई मिली लाश,गुरुर पुलीस जुटी जांच में

0
205
CG News ; एक ही घर पर मां और 2बच्चों सहित फंदे पर लटकी हुई मिली लाश,गुरुर पुलीस जुटी जांच में

बालोद / गुरुर : गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोचेरा में एक बड़ी घटना और सामने आ गई। यहां घर में दो बच्चों और उनकी मां की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। गुरुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। घटना के प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि महिला ने पहले दोनों बच्चों के गले में फंदा बांधी है फिर खुद भी साड़ी का फंदा बनाकर झूली है।

पंखे के लिए लगाए जाने वाले हुक में फांसी लगाई है। मृतिका का नाम 26 वर्षी हेमलता साहू पति तुमेश्वर साहू बताया जा रहा। तो वही उनके साथ 2 साल की बच्ची और 4 साल का बच्चा भी मौत को गले लगाया हुआ मिला है। इस बड़ी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की आला कमान हरकत में आ गई है। घटनास्थल पर जांच के लिए अधिकारी पहुंच गए हैं। इधर सूत्रों के मुताबिक महिला बच्चों सहित घर में अकेली थी।

इसे भी पढ़े :-CG News ; खाद्य मंत्री बघेल ने मूढ़ीपार मेले का किया शुभारंभ

उनके पति तुमेश्वर गुरुर के अस्पताल में ठेकेदारी के तहत मिस्त्री कार्य करने के लिए गए थे। तो वही उनकी सास को तबीयत खराब होने पर उनके ससुर लिखन साहू द्वारा गुरुर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार सास को उल्टी दस्त हो रहा था। अपनी पत्नी को भर्ती कराकर जब ससुर लिखन साहू दोपहर तीन बजे घर आया तो आगे और पीछे दोनों साइड का दरवाजा अंदर से बंद था।

तो उन्होंने अपने भाई के घर के दीवाल फांद कर अपने घर प्रवेश किया तो देखा तो बहू और बच्चे फंदे पर लटके हुए थे। ससुर का कहना है कि सुबह बच्चों को अपने साथ अस्पताल भी ले जाने वाले थे। लेकिन उनकी बहू ने मना कर दिया कि आज नहीं जाएंगे। महिला ने आखिर बच्चों सहित इस तरह से इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया जांच का विषय है? पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ जारी है। मृतिका ग्राम आमदी धमतरी से शादी होकर कोचेरा आई हुई थी। 2 साल की लड़की आंगनबाड़ी जाती थी। वही 4 साल का लड़का गुरुर के प्राइवेट स्कूल में अध्यनरत था। महिला गृहणी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here