CG News : गृह मंत्री ने दिखाई पुलिस की अंजोर रथ को हरी झंडी

Must Read

महासमुंद 01 सितम्बर 2022 : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समीक्षा बैठक के बाद जिले के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों को पुलिस सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की ‘‘अंजोर रथ’’ खाकी के रंग, स्कूल के संग नामक चलित पुलिस रथ को हरी झंडी दिखाई।

अंजोर छत्तीसगढ़ी भाषा का शब्द जिसका अर्थ उजाला होता है। इस रथ के माध्यम से जिले के थाना क्षेत्रों और साप्ताहिक हाट बाजारों में पहुंचकर साइबर क्राईम एवं विभिन्न तरीकों को अपनाकर किए जाने वाली अपराधों के प्रति लोगों को खासकर बच्चे और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

दोहरे हत्याकांड से दहला काशीपुर, आरोपी ने किया पुलिस के समक्ष आत्समर्पण

विधायक व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर महासमुंद, द्वारिकाधीश यादव खल्लारी, देवेंद्र बहादुर सिंह बसना और सरायपाली विधायक क़िस्मत लाल नंद, ज़िला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल सहित कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ एस.आलोक, डीएसपी यातायात राजेश देवांगन सहित विभिन्न विभागों के ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अंजोर रथ के माध्यम से लोगों को अपराधियों के चंगुल में न आने और साईबर क्राईम से कैसे सतर्कता बरती जाए यह गुर भी बताए जायेंगे। साथ ही यह यातायात नियमों का पालन करने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अपराध होने पर मदद या सहायता के लिए तुरंत किए जाने वाले पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही यह अंजोर पुलिस रथ लोगों के बीच और बेहतर तालमेल बनाने मंे भी मदद करेगा।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles