CG News : हैंड स्टैण्ड मलखम्ब प्रतियोगिता में नारायणपुर के मलखम्ब मास्टरों ने मारी बाजी

Must Read

CG News : राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई के गोरेगांव में आयोजित मलखम्ब के हैंड स्टैंड प्रतिस्पर्धा में नारायणपुर के राकेश वरदा ने प्रथम और राजेश कोर्राम ने द्वितीय स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दोनो मलखम्ब खिलाड़ी आज कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात की। कलेक्टर रघुवंषी ने इन खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्षन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान कलेक्टर ने इन मलखम्ब खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के लिए की गयी तैयारियां, अन्य राज्यों से मलखम्ब खिलाड़ियों के साथ अपने प्रदर्षन और अन्य खेल कौषल के संबंध में जानकारी ली। (CG News) कलेक्टर ने खिलाड़ियों से कहा कि वे इस खेल प्रतिस्पर्धा में और बेहतर प्रदर्षन के लिए प्रतिबद्धता से प्रयास करें और राष्ट्र स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में इसी तरह जिला और प्रदेष का नाम रौषन करें।

CG News :

उन्होंने आगे कहा कि अबूझमाड़ के बच्चों में हुनर की कमी नही है, निश्चित तौर पर बच्चों की मेहनत का परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान नारायणपुर का है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल, मलखंब प्रषिक्षक मनोज प्रसाद, डिकेष साहू के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि अबूझमाड़ के मलखम्ब मास्टर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अब तक 40 से भी अधिक मैडल जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। (CG News) नारायणपुर जिले के मलखम्ब खिलाड़ी अब छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में भी अपनी अलग पहचान बना रहे है।

CG News :

जब मुंबई गोरेगांव में आयोजित होने वाली हैंड स्टैण्ड मलखम्ब प्रतियोगिता में भाग लेने नारायणपुर जिले के राकेश वड्दा और राजेश कोर्राम का चयन हुआ था तब इन चयनित खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने इन मलखम्ब खिलाड़ियों को किट बैग, जूता सौंपा था और इस इन खिलाड़ियों के मुंबई जाने एवं आने का खर्च प्रदान की थी।

CG News :

खिलाड़ियों ने भी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ प्रयास करने और मैडल जीतकर जिले का नाम रौशन करने की बात कही थी। मलखम्ब प्रशिक्षक मनोज प्रसाद और दोनों बच्चों के मेहनत का परिणाम है कि दोनों मलखम्ब मास्टरों ने जीत दर्ज की है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles