CG News :  राज्यपाल अनुसुईया उइके को राजभवन परिवार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Must Read

CG News : राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राजभवन परिवार ने शुभकामनाएं दी और उनके यशस्वी, दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल उइके को राजभवन परिवार की ओर से पोर्ट्रेट भेंट किया गया। राज्यपाल ने राजभवन परिवार के आग्रह पर केक भी काटा।

CG News : राज्यपाल उइके ने राजभवन परिवार 

राज्यपाल उइके ने राजभवन परिवार के समस्त सदस्यों को उनकी शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया और रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विधि सलाहकार आर. के. अग्रवाल, उपसचिव दीपक अग्रवाल, नियंत्रक हरवंश मिरी एवं राज्यपाल सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles