Cg news: वृध्दाश्रम, अप्रवासी बालआश्रम और किशोर संप्रेक्षण गृह का भ्रमण…

0
266

ब्युरो चीफ : विपुल मिश्रा

पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एण्ड मैनेजमेट शिक्षा महाविद्यालय, जिला सूरजपुर (छ.ग.) के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दिनांक 22/11/2022 दिन मंगलवार को प्रायोगिक कार्य हेतु वृध्दाश्रम, अप्रवासी बालआश्रम और किशोर संप्रेक्षण गृह का भ्रमण किया जिसमे वृध्दाश्रम में जाकर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उनका मनोरंजन किया और साथ ही अन्य वस्तुएं प्रदान कर अपनी संवेदना व्यक्त किया। अप्रवासी बालक आश्रम में अप्रवासी बालकों की प्रतिभाओं का अवलोकन किया साथ ही उन्हें विभिन्न गतिविधियों को सिखाया।

किशोर संप्रेक्षण गृह में बालक एवं बालिकाओं का केस स्टडी किया । तथा आज दिनांक 26/11/2022 दिन शनिवार को महामाया शुगर फैक्ट्री करता में प्रायोगिक कार्य सम्पन्न किया गया। वहां उद्योगपति द्वारा उद्योग में आए जोखिम व कर्मचारियों द्वारा सहयोग की जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार बी.एड. प्रशिक्षार्थियों द्वारा शिक्षा कार्यक्रम के अलावा अन्य सामाजिक व्यवस्था एवं कार्य का भी अध्ययन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या चंद्राकर के निर्देशन में उक्त प्रायोगिक कार्य सम्पन्न कराया गया। जिसमें सहायक प्राध्यापक श्रीमती जयमाला सिंह, श्री उपेन्द्र कुमार रवि, श्री अरुण कुमार दुबे का पूर्ण सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here