CG Politics : बृजमोहन अग्रवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0
174
CG Politics : बृजमोहन अग्रवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान
CG Politics : 16 अक्टूबर, रायपुर_ वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को शहीद राजीव पांडे वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने अभियान की शुरुआत संजय नगर चौक स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन और भगवान का आशीर्वाद लेकर की।

इसे भी पढ़ें :-CG Politics : पाँच साल में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजनांदगांव व प्रदेश के साथ छल किया, धोखा किया – डॉ. रमन

वहां से बृजमोहन झण्डा चौक, मिलन चौक,  जनक बढ़ई का घर होते हुए, अमित साहू का घर के सामने से होकर आर. डी. ए. कॉलोनी पहुंचे। उसके बाद रेहाना के घर के सामने से होकर पूर्व पार्षद नफीसा हाशमी के घर होते हुए इंदिरा नगर चौक, अनवर हाजी के घर, गड्डा पारा, शिव मंदिर चौक,  सतनामी पारा से होते हुए मुख्य मार्ग पर मिलन होटल होते हुए, राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे। जहां दर्शन के बाद संजय नगर चौक पर दुर्गा पंडाल माता के दर्शन और आशीर्वाद लेकर अपना जनसंपर्क अभियान समाप्त किया।
अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी की पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।  अभियान के दौरान अपने चहेते नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं और ढोल बाजे बजाकर अपने चहेते विधायक का स्वागत किया। और एक बार फिर से बृजमोहन को विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here