spot_img
HomeBreakingCG Politics : मोदी जी के नेतृत्व में वैक्सीन निर्माण न हुआ...

CG Politics : मोदी जी के नेतृत्व में वैक्सीन निर्माण न हुआ होता तो आज हम यहां न बैठे होते – संतोष पांडेय

CG Politics : राजनांदगाँव सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, सक्षम और ऊर्जावान नेतृत्व में जी-20 समूह के देशों के सम्मेलन के सफल और सार्थक आयोजन से आज विश्व में भारतवर्ष का डंका बज रहा है।

इसे भी पढ़ें :-Maharashtra में बड़ा हादसा : यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में लगी आग

जब पूरे विश्व में कोरोना महामारी के भयावह काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैब में जाकर देश के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया, उनको संसाधन उपलब्ध कराया और दो अति महत्वपूर्ण वैक्सीन का निर्माण हुआ। उसे पूरे विश्व को भेजा। यहां के मंत्री इस वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार करते थे। पांडेय ने सभा में उपस्थित देश के गृह मंत्री शाह का अभिनंदन कवि भूषण की काव्य पंक्तियों से किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह भरोसे का सम्मेलन करते हैं जबकि कांग्रेस में किसी को भी किसी पर भरोसा नहीं है तो फिर यह कैसा भरोसे का सम्मेलन है?

इसे भी पढ़ें :-26 वीक Pregnancy टर्मिनेशन केस : SC ने खारिज की महिला की याचिका

सभा को भाजपा की प्रदेश महामंत्री और कवर्धा के भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा, डोंगरगढ़ के भाजपा प्रत्याशी विनोद खाण्डेकर, डोंगरगाँव के भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा, खुज्जी की भाजपा प्रत्याशी गीता साहू, साजा के भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू, मोहला-मानपुर के भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह, खैरागढ़ के भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा राष्ट्रीय चुनाव मीडिया प्रभारी सिध्दार्थनाथ सिंह, नीलू शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, सचिन बघेल, संजूनारायण सिंह ठाकुर, आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img