Chhath Puja Special Train: इन बड़े शहरों के बीच चलेगी दो स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल…

0
311

नई दिल्ली. छठ पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने डिब्रूगढ़-गोरखपुर और न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर रूट्स पर दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, ताकि ‘छठ पूजा’ के लिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम किया जा सके.

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में 20 कोच होंगे. इनमें से गाड़ी 27 अक्टूबर को शाम 7.25 बजे डिब्रूगढ़ से रवाना होगी और 29 अक्टूबर की सुबह गोरखपुर पहुंचेगी. दूसरी ओर यह ट्रेन 1 नवंबर को गोरखपुर से 7:50 बजे चलेगी और अगले दिन रात्रि 8.50 बजे असम के डिब्रूगढ़ आएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here