Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से 3 किसान घायल…

0
242

बलरामपुर: सोहेलवा वन क्षेत्र के रामपुर रेंज के भोजपुर थारू गांव में खेत में काम कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री एवं गैसडी विधायक एसपी यादव ने घायलों से उनके गांव जाकर मुलाकात की और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने व घायलों को सहायता देने की मांग की।

बताया जा रहा है की भोजपुर थारू गांव के बाहर ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। तभी झाड़ में छिपे तेंदुए ने दिनेश यादव पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बगल में काम कर रहे कैलाश पासवान और सुरेश यादव दिनेश यादव को बचाने दौड़े तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया । चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े तो तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक एसपी यादव ने भोजपुर थारू का दौरा किया और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़े की व्यवस्था कराई जाए
पूर्व मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया की तेंदुए के लगातार हो रहे हमले को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कराए जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़े की व्यवस्था कराई जाए। जिससे तेंदुए को पकड़ा जा सके। उन्होंने कहा की तेंदुए के हमले में घायलों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

हाका लगा कर खेतों में काम पर जाएं
प्रभागीय वनाधिकारी डा. सेम मारन एम ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है की इस समय गन्ना और गेहूं की फसल खड़ी होने के कारण जंगली जानवरों के खड़ी फसलों में छिपे होने की पूर्ण संभावना होती है। ऐसे में खेतों में काम पर जाने से पहले हाका लगा कर खेतों में काम पर जाएं। फसल कटते ही जंगली जानवर जंगल में वापस लौट जाएंगे। अपने बच्चों को अकेला बिल्कुल न छोड़े और रात के समय घरों के बाहर रोशनी जरूर रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here