Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब तक 730 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0
262
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब तक 730 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर(Chhattisgarh) 31 अगस्त 2023 : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 730 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1282.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.7 मिमी, बलरामपुर में 695.3 मिमी, जशपुर में 593.6 मिमी, कोरिया में 707.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 715 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh : कवर्धा में 04 सितम्बर को Placement Camp का आयोजन

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 827.3 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 661.3 मिमी, महासमुंद में 754.7 मिमी, धमतरी में 722 मिमी, बिलासपुर में 746.2 मिमी, मुंगेली में 884.5 मिमी, रायगढ़ में 813.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.9 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी,

कोरबा में 719 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 745.4 मिमी, दुर्ग में 582 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 569 मिमी, राजनांदगांव में 784.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 923.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 747.1 मिमी, बालोद में 767.2 मिमी,

बेमेतरा में 561.8 मिमी, बस्तर में 784.4 मिमी, कोण्डागांव में 691.4 मिमी, कांकेर में 682.7 मिमी, नारायणपुर में 686.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 853 मिमी और सुकमा में 1085.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here