Chhattisgarh : प्रदेश में 5.50 करोड़ से ज्यादा की नगदी और सामग्री जब्त

0
179
Chhattisgarh : प्रदेश में 5.50 करोड़ से ज्यादा की नगदी और सामग्री जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लागू होने के बाद निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी की जा रही है। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 57 लाख रूपए से अधिक की नगदी और वस्तुएं जब्त की गई है।

इसे भी पढ़ें :-पटाखा फैक्ट्रियों में ब्लास्ट : 13 लोगों की दर्दनाक मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है, जिसमें अब तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है।

इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही लगभग 62 लाख रुपए की 1,838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं भी बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें :-रिश्वत के बदले सवाल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं सांसद महुआ मोइत्रा

सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने 2 करोड़ 3 लाख 563 रूपए की अन्य साम्रगियां जब्त की है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here