Chhattisgarh: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी…

0
320

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही : इन दिनों उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश के कई राज्यों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है। वहीं ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाईमिंग में बदलाव किया है।

जानकारी के अनुसार अत्यधिक ठंड की वजह से छात्र हित को ध्यान में रखते हुए जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल देर से खुलेंगे। दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 8:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होंगी। वहीं शनिवार को दोपहर 12:30 से 4:00 तक संचालित होगी। दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:30 से 4:00 तक संचालित होंगी। वहीं शनिवार को प्रातः 8:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे संचालित होगी।

एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 9:45 से दोपहर 4:00 बजे तक संचालित होगी। वही शनिवार को प्रातः 8:45 से दोपहर 12:45 तक संचालित होंगी। यह आदेश 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here