दुर्ग: दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव के निधन हो जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कल अचानक तबीयत बिगड़ने से की ग्रीन कारीडोर बना कर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष शालिनी यादव को हार्ड अटैक आया था। जिसके चलते उन्हें रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया। बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते दुर्ग के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इधर निधन की खबर लगते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक जताया।