Chhattisgarh: शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बाल-बाल बचे, सिर और पैर में गंभीर चोट…

0
312

बिलासपुर: बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। उच्च शिक्षा मंत्री एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब मंत्री उमेश पटेल रायपुर से नंदेली (रायगढ़) जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक काफिले की फॉलो गाड़ी ने तेज रफ्तार से मंत्री की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री उमेश पटेल की वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं मंत्री भी जख्मी हो गये।

घटना बिल्हा के भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले की बतायी जा रही है। घटना में मंत्री उमेश पटेल बाल बाल बच गये। मंत्री के सिर और पैर में गंभीर चोट आयी है। रायपुर से नंदेली लौटते वक्त हादसा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद छत्तीसगढ़ भवन में वो आराम कर रहे हैं। घटना के बाद उमेश पटेल को तत्काल रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्स रे के बाद पैर में गंभीर चोट की बात कही जा रही है। हालांकि उनकी सर की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त फॉलो गाड़ी ने मंत्री की गा़डी को टक्कर मारी, उस वक्त आगे-आगे चल रहे मंत्री गाड़ी में ही खाना खा रहे थे। तभी तेज रफ्तार फॉलो गाड़ी ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद तत्काल उन्हें रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वो छत्तीसगढ़ भवन लाये गये। वो रात्रि विश्राम अभी छत्तीसगढ़ भवन में ही करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here