Chhattisgarh: कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर…

0
643

भानुप्रतापपुर: नक्सल प्रभावित जिला कांकेर के अंतागढ़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो नक्सलियों को मार गिराया है। SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ के जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर थी।

जिसके बाद जवानों की एक टीम इलाके में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान जंगल में मूठभेड़ हो गया। जवानों ने नक्सलियों पर लगातार फायरिंग कर जवाब दिया हैं। मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। SP शलभ सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है। संभावना जताई जा रही है कि यह संख्या और भी बढ़ सकती है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here