Chhattisgarh: नगर पंचायतों को मिलेंगे अब तीन करोड़, विकास की राह होगी आसान, सीएम की घोषणा पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने जताया आभार

Must Read

Chhattisgarh: डौंडीलोहारा नगर पंचायत की अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहरी विकास को मजबूती देने के लिए नगर पालिका में 5-5 करोड़ और नगर पंचायत क्षेत्र में तीन करोड़ के विकास कार्यों के लिए निधि देने की घोषणा पर खुशी जाहिर की। अब अधोसंरचना विकास निधि के तहत नगर पंचायतों को तीन करोड़ की विकास के लिए राशि मिलेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अब नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना लागू होगी। जिससे घर पहुंच कर मेडिकल वेन लोगों का इलाज करेगी।

Chhattisgarh:

विकास और स्वास्थ्य की दिशा में उठाए गए इस कदम को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया महिला बाल विकास विभाग व कैबिनेट मंत्री विधायक अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे शहर के विकास को एक नई गति मिलेगी। साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद सभी जनप्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना और अध्यक्ष पार्षद निधि डेढ़ गुना एवं अधोसंरचना विकास निधि नगरपालिका के लिए 5 करोड़ और नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ की विकास निधि की घोषणा सराहनीय है।

Chhattisgarh:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है।

Chhattisgarh:

इस तरह से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी है।इसके साथ ही स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को भी दोगुना करने की घोषणा मुख्यमत्री श्री बघेल के द्वारा की गयी है।

Chhattisgarh:

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर विकास कार्य करने की मंशानुरूप बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को भी दोगुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार देश के स्वच्छ्तम् प्रदेश का खिताब हासिल किया है।

Chhattisgarh:

घोषणा के लिए नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ,उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ,पार्षद साथी शोभा राजपूत, झुमुक कोसमा ,अनीता साहू ,शोहदरा देवांगन ,अशोक चनाप ममता शर्मा ,नारायण सिन्हा एल्डरमैन हस्तीमल जी सांखला गजेंद्र शर्मा संजय गुप्ता सभी जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किए हैं।

किसने क्या दी प्रतिक्रिया

Chhattisgarh:

श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के दूरगामी सोच और पंचायत स्तर के विकास के लिए अधोसंरचना मद से जो निधि देने की घोषणा किए हैं उससे नगर के आम नागरिकों के हित में जनहित लोकहित स्वास्थ्य हित और मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी बिजली और सफाई एवं आवागमन की सुविधाएं की विस्तार होगी और आम नागरिकों को इसकी सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा नगरी निकाय के हित में फैसला लेने के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए आभार व्यक्त किए हैं।

Chhattisgarh:

नगर पंचायत के सभापति शोभा सिंह राजपूत ने भूपेश बघेल नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया और स्थानीय मंत्री अनिला भेड़िया का आभार व्यक्त करते हुए कहा सभी जनप्रतिनिधियों का पार्षद निधि डेढ़ गुना किए जाने से वार्ड का विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसलिए प्रदेश के मुखिया और नगरी निकाय मंत्री व स्थानीय मंत्री का बहुत-बहुत आभार इसमें नगर विकास को गति मिलेगी।

Chhattisgarh:

लोक निर्माण विभाग के सभापति झुमुक लाल कोसमा ने छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई देते हुए कहा नगरी निकाय को सौगात मिलने पर नगर में मूलभूत सुविधा के क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। अनीता साहू सभापति ने कैबिनेट मंत्री मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा अधोसंरचना मद में राशि बढ़ाने से नगर में सीसी रोड नाली का निर्माण करने में नगर वासियों को आवागमन एवं पानी निकासी में सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

12402/120

spot_img
spot_img

More Articles