Chhattisgarh: नये मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के पहले नक्सली वारदात, IED ब्लास्ट में 1 जवान शहीद, 1 घायल…

0
337

नारायणपुर: नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के ठीक पहले नक्सलियों ने खूनी वारदात की है। IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक जवान की हालत गंभीर है। घटना नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर की है, जहां IED ब्लास्ट हुआ है।

नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा के मुताबिक CAF 9वी बीएन बटालियन के कॉस्टेबल कमलेश साहू IED ब्लास्ट में शहीद हो गये हैं। जबकि, आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हुए हैं। आमदई खदान में सुबह नक्सलियों ने विस्फोट किया था, जिसकी चपेट में दोनों जवान आये हैं। जानकारी के मुताबिक शहीद जवान कमलेश साहू सीएएफ 9 वी बीएन बटालियन में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। वहीं एक जवान विनय कुमार साहू घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here