Chhattisgarh News : कोण्डागांव के पर्यटन को बढावा देने ‘वॉव कोण्डागांव‘ पेज किया गया प्रारंभ

Must Read

Chhattisgarh News : कोण्डागांव जिले में अपार प्राकृतिक सौन्दर्य का खजाना हमेशा से ही कभी अतिवादी शक्तियों के खौफ के कारण तो कभी इनके संबंध में अज्ञानता के कारण वर्षों से गुमनामी के अंधेरे में खोए हुए थे। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में जिले के अपार प्राकृतिक सौन्दर्य के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा दे कर यहां के स्थानीय लोगों को जोड़ते हुए क्षेत्र के विकास के साथ यहां के युवाओं को भी रोजगार प्रदान करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

इसके लिए केशकाल क्षेत्र में प्राकृतिक झरनों एवं प्राकृतिक दृश्यों एवं संसाधनों का सर्वे कराकर यहां 20 से अधिक झरनों की खोज भी की गयी है। इन झरनों एवं जिले के प्राकृतिक पर्यटक स्थलों की तलाश कर इन्हें एक सूत्र में पिरोनें के लिए मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट का विकास किया गया है। इसके लिए जगह जगह पर पर्यटन सूचना केन्द्र खोलने की भी योजना बनायी गयी है। जिसके तहत् पहला पर्यटन सूचना केन्द्र ईको पर्यटन क्षेत्र टाटामारी में प्रारंभ किया गया है।

Chhattisgarh News : 

इसी के तहत् जिले के पर्यटन क्षमता को लोगों तक पहुंचाने एवं लोगों को पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘वॉव कोण्डागांव‘ (wow kondagaon ) फेसबुक पेज तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से पर्यटकों को पर्यटन स्थलों संबंधित सामान्य जानकारियां प्रदान की जाएगी। इसे मानसून के पूर्व प्रारंभ कर जिला प्रशासन द्वारा आर्य प्रेरणा समिति के माध्यम से वर्षा ऋतु में पर्यटकों को प्राकृतिक झरनों तक जाने के मार्ग एवं जलपान की व्यवस्था आदि की जानकारी दी जायेगी।

इसके अतिरिक्त ‘वॉव कोण्डागांव‘ के लिए ट्वीटर एवं इनस्टाग्राम में भी पेज बनाकर जानकारियां प्रसारित की जा रही है। इसके अलावा पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन सूचना केन्द्र दूरभाष नम्बर भी जारी किया गया है। पर्यटक मो0न0 +91-9131640061 पर भी संपर्क कर सकते है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles