Chhattisgarh : पेयजल समस्या नियंत्रण के लिए जिले में विशेष प्रकोष्ठ का गठन

Must Read

Chhattisgarh : जिले में गर्मी के मौसम में किसी भी तरह से पेयजल की समस्या नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ एक अप्रैल से प्रभावशाली हो गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संपूर्ण जिले सहित तीनों विकास खंडों में पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण प्रकोष्ठ में पेयजल से संबंधित शिकायत, सुझाव दर्ज किया जा सकेगा। सम्पूर्ण जिल के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी पी के पाठक मोबाइल +91-9425853244 की ड्यूटी लगाई गई है।

विकासखण्ड मरवाही (Chhattisgarh) के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ सहायक उप अभियंता यू. एस. पवार मो. +91-9425255062, हैंडपंप तकनीशियन आई. एस. मार्को मो. +91-9407740322, सहपाल लक्ष्मी नारायण गेडरे +91-9893325124, हैंडपंप तकनीशियन अरविन्द कुमार बंजारे +91-7974660468 इन अधिकारियों-कर्मचारियों से बिगडे हुए हैण्डपम्पों के सुधार तथा आवश्यक शिकायत एवं सुझाव सूचित कर सकते है।

Chhattisgarh : विकासखण्ड पेण्ड्रा

इसी तरह विकासखण्ड पेण्ड्रा के लिए उप अभियंता यू.एस. पवार +91-9425255062, हैंडपंप तकनीशियन दीपक कुमार भुआर्य +91-7974660468, हैंडपंप तकनीशियन खिलावन सिंह सरोता +91-9617292111, हैंडपंप तकनीशियन श्री जीवन सिंह पेन्द्रो +91-9869441466 की ड्यूटी लगाई गई है, इनसे पेयजल की समस्या के संबंध में संपर्क किया जा सकता है।

विकासखंड गौरेला के लिए उप अभियंता एन. एस. कंवर +91-9301576591, सुरेश कुमार बैरागी +91-7067242438, हैंडपंप तकनीशियन मंगल प्रसाद राठौर +91-9685171027, हैंडपंप तकनीशियन सोहनलाल कोल +91-7024315644 की ड्यूटी लगाई गई है।(Chhattisgarh)

मैदानी स्तर पर इन अधिकारी-कर्मचारी को बिगड़े हुए हेण्डपम्पो के सुधार हेतु आवश्यक शिकायत एवं सुझाव के लिए सूचित कर सकते है इसके अलावा टोलफ्री नम्बर +91-1800230008 पर भी शिकायत एवं सुझाव दर्ज किया जा सकता है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles